ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने लॉन्च की Nixa Shield 6kA MCB रेंज

आवासीय और हल्के व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार नई रेंज, 6 से 63 एम्पियर तक विकल्प

मेरठ। ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने Nixa Shield 6kA एमसीबी रेंज लॉन्च कर अपने स्विचगियर पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार नई रेंज को आवासीय और हल्के व्यावसायिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें सर्किट सुरक्षा के साथ इंस्टॉलेशन में सुविधा और फ्लेक्सिबिलिटी पर जोर दिया गया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 6kA एमसीबी सेगमेंट में आवासीय और हल्के व्यावसायिक अनुप्रयोगों के चलते मांग बढ़ रही है। Nixa Shield को रोजमर्रा के इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

कंपनी के मुताबिक एमसीबी में 35 वर्ग मिमी के डुअल-फंक्शन टर्मिनल दिए गए हैं, जो बसबार और केबल कनेक्शन दोनों का विकल्प देते हैं। 13-प्लेट आर्क शूट डिजाइन करंट पाथ को बेहतर करने और बिजली की हानि कम करने में मदद करता है। दो-स्थिति वाला DIN क्लिप माउंटिंग को आसान बनाता है, जबकि लाइन-लोड रिवर्सिबिलिटी से दोनों तरफ कनेक्शन की सुविधा मिलती है।

यह रेंज 240/415V AC रेटेड वोल्टेज के लिए B और C कर्व ट्रिपिंग विशेषताओं में 6 से 63 एम्पियर तक उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार उत्पाद IS/IEC 60898-1 मानकों के अनुरूप है और CE तथा ISI प्रमाणन के साथ पांच वर्ष की वारंटी में उपलब्ध होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts