पीवीवीएनएल में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण

एमडी रवीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, अधिकारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आईटी सेल कार्यालय एवं विद्युत पेंशनर्स कार्यालय परिसर के निकट ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के बाद आईटी सेल कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रबंध निदेशक और निदेशक मंडल के अधिकारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद पौधारोपण कर हरित परिसर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन और निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर समेत मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts