करंट लगने से यूपी पुलिस के सिपाही की मौत

 बिजली का फाल्ट ठीक करते समय हुआ हादसा

बडौत।बड़ौत के दोघट निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सोनू कुमार (28) की बीती रात करंट लगने से मौत हो गई। सोनू ग्रेटर नोएडा में तैनात थे। बीती रात उनके घर की बिजली अचानक चली गई थी। इसके बाद सोनू ने बिजली बोर्ड की जांच की और फॉल्ट ठीक करने के लिए तार जोड़ने लगे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।

करंट लगने के बाद परिजन तुरंत सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनू की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचने लगे और परिजनों को सांत्वना दी।

परिजनों के मुताबिक सोनू कुमार का चयन वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में हुआ था। इसके बाद उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा में थी। वह ड्यूटी के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे थे। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

सोनू की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उनका चार साल का एक बेटा है। जवान बेटे की मौत से पिता वीरेंद्र और मां सुनीता समेत अन्य परिजन बदहवास हैं। सोनू की अचानक मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार में मासूम बेटे को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts