जेपीआईईएएस में पौधारोपण कर दिया हरित परिसर का संदेश
‘ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव’ के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
मेरठ, 25 सितंबर। जेपीआईईएएस के बीबीए एवं बीसीए विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव’ अभियान के तहत वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विशाल अग्रवाल और विभाग के निदेशक अर्पित चौधरी ने पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. विशाल अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का निर्माण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी भी है।
अर्पित चौधरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष अग्रवाल, नेहा वत्स, इंदु चौधरी, शोभिता हुसैन, श्वेता, डॉ. विक्रांत चौहान समेत शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि पौधारोपण अभियान संस्थान को हरित और पर्यावरण-अनुकूल परिसर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

No comments:
Post a Comment