सीएचओ ने उठाईं समस्याएं, राज्यमंत्री ने सीएम तक मांगें पहुंचाने का दिया भरोसा

मेरठ में पहली बार हुआ जिला स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अधिवेशन, स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और अधिकारों पर हुई चर्चा

मेरठ। जिले में पहली बार आयोजित जनपद स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अधिवेशन में जिलेभर के सीएचओ ने अपनी समस्याएं और मांगें उठाईं। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सीएचओ की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

अधिवेशन में सीएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों, कार्य और जिम्मेदारियों के साथ अपने हितों, सम्मान और अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगें राज्यमंत्री के सामने रखीं। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सीएचओ की समस्याओं और मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

अधिवेशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) हरपाल सिंह समेत जिले के सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) और बड़ी संख्या में सीएचओ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष मेरठ हेमराज कुमार ने मुख्य अतिथि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सभी एमओआईसी और सीएचओ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन सीएचओ की एकता, सम्मान और अधिकारों की दिशा में मजबूत शुरुआत है। उम्मीद है कि अधिवेशन में उठी आवाज शासन और मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी और सीएचओ के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts