खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल

मेरठ में विरोध मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी, राहुल गांधी पर एफआईआर का भी जताया विरोध

मेरठ, 1 सितंबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जोरदार विरोध मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय से इंदिरा चौक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जातिगत भेदभाव और सामाजिक अपमान के विरोध में भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं और एफआईआर के जरिए उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दलितों के सम्मान और सामाजिक न्याय के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

विरोध मार्च में हरिकिशन वर्मा, आदित्य शर्मा, मदन सिंह डेड़ा, मोहिउद्दीन गुड्डू, मनिंदर सूद वाल्मीकि, धूम सिंह गुर्जर, सलीम पठान, मनजीत सिंह कोछोड़, शहज्जाद युसूफ, तेजपाल ढाबका, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, चौधरी शमसुद्दीन, रीना शर्मा, बबली देवी, सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts