घर से लापता 18 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव
मंगलवार रात से थी लापता, बुधवार को खून से लथपथ हालत में मिली लाश; फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने जुटाए साक्ष्य
कासगंज। जिले में 18 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव एक ट्यूबवेल की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला। युवती मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि ट्यूबवेल का मालिक बुधवार को छत पर पक्षियों को दाना डालने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर युवती के शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड की मदद से भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस के अनुसार युवती का गला कटा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

No comments:
Post a Comment