औसतन 15 लाख रुपये का डेथ क्लेम भुगतान
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने वित्त वर्ष 2026 में 5,149 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का किया निपटारा
मुबंई-मेरठ । आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन 15 लाख रुपये का व्यक्तिगत मृत्यु दावा भुगतान किया। कंपनी के अनुसार, वह लगातार दूसरे वर्ष औसत व्यक्तिगत डेथ क्लेम के मामले में आगे रही है।
कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 में औसत व्यक्तिगत मृत्यु दावा करीब 10 लाख रुपये था, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 15 लाख रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल 5,149 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटारा किया। इस दौरान उसका दावा निपटान अनुपात 99.3 प्रतिशत रहा।
अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स के प्रमुख सारंग गोखले ने बताया कि जिन व्यक्तिगत दावों में कंपनी स्तर पर जांच की जरूरत नहीं थी, उनमें अंतिम दस्तावेज मिलने के बाद औसत निपटान समय 1.1 दिन रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी दावों की प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीक आधारित सेवाओं के जरिए परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
कंपनी ने पॉलिसीधारकों को बदलती आय, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के अनुरूप समय-समय पर अपने जीवन बीमा कवर की समीक्षा करने की सलाह दी है।

No comments:
Post a Comment