लाइन में जमे 13 दरोगाओं को थानों में मिली जिम्मेदारी, 27 का तबादला

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने किए फेरबदल, छह महिला दरोगाओं को भी नई जिम्मेदारी

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार शाम जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 27 दरोगाओं को नई जिम्मेदारी सौंप दी। तबादला सूची में पुलिस लाइन में लंबे समय से तैनात 13 दरोगा भी शामिल हैं। इसके अलावा छह महिला दरोगाओं की भी नई तैनाती की गई है।

पुलिस लाइन से मयंक कुमार सिंह को एसएसआई हस्तिनापुर, सत्येंद्र कुमार को चौकी प्रभारी धीरखेड़ा (खरखौदा), योगेश गिरी को चौकी प्रभारी कस्बा बस स्टैंड (मवाना), सौरभ मलिक को चौकी प्रभारी मुल्हेरा और राघवेंद्र सिंह तोमर को चौकी प्रभारी करनावल (सरधना) बनाया गया है। राजेश कुमार, त्रिपाल बाबू गिरी और माधव सिंह को थाना जानी, जबकि महेश चंद, राजीव कुमार उपाध्याय और दिनेश कुमार को थाना भावनपुर भेजा गया है।

वीरेंद्र कुमार को लालकुर्ती से एसएसआई गंगानगर, ललित कुमार शर्मा को थाना जानी से चौकी प्रभारी बस अड्डा सरधना, आलोक कुमार को चौकी प्रभारी भामोरी से थाना परीक्षितगढ़ और शेखर को साइबर थाना से चौकी प्रभारी हाशिमपुरा (सिविल लाइन) भेजा गया है। विजय चौहान को कार्यालय एसपी ग्रामीण, गोपाल को साइबर हेल्प डेस्क सरधना, सत्यम दीक्षित को पुलिस लाइन और रतन पाल को एसपी अपराध के पेशी कार्यालय में तैनाती दी गई है।

छह महिला दरोगाओं को भी नई जिम्मेदारी

ज्योति को साइबर हेल्प डेस्क सरधना से लालकुर्ती, नसरीन फातिमा को रेलवे रोड से प्रभारी पासपोर्ट सेल और अंजुम आरा को इंचोली से प्रभारी पासपोर्ट सेल की जिम्मेदारी दी गई है। दिव्या चौधरी को पुलिस लाइन से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र हस्तिनापुर, अंजो देवी को सरधना से प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र सरूरपुर और प्रतिभा सिंह को थाना सरधना में प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts