‘Gen Z को योग और ध्यान से सशक्त कर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है’: आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव

बेंगलुरु। आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष और योग के क्षेत्र में गुरुदेव के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक बताया।

प्रतापराव जाधव ने कहा, “जब मैं गुरुदेव के कार्यों को देखता हूँ, तो महसूस होता है कि आयुष के क्षेत्र में कार्यरत सभी के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।”

उन्होंने कहा कि आज की Gen Z ऐसी पीढ़ी है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है और अपनी जिम्मेदारियों को समझती है। यदि इस युवा पीढ़ी को योग और ध्यान की शक्ति से जोड़ा और सशक्त किया जाए, तो वह देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

आयुष राज्य मंत्री ने कहा कि योग और ध्यान के माध्यम से Gen Z को सशक्त बनाकर भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। इससे एक स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी का योगदान और अधिक प्रभावी हो सकता है।

उन्होंने आयुष पद्धतियों, योग और ध्यान को युवाओं के जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव तैयार कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts