बेटियाँ फाउंडेशन ने मनाया तीज उत्सव, एकजुटता का दिया संदेश
मेरठ। बेटियाँ फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के लिए तीज उत्सव का आयोजन बुधवार को जागृति विहार सेक्टर-4 में किया गया। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक तीज पर्व से जोड़ने के साथ उन्हें हंसी-खुशी, मनोरंजन, आपसी संवाद और सामाजिक जुड़ाव का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए संगीत, खेल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस कोड में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज की रंग-बिरंगी खुशियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सुधा अरोड़ा को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
बेटियाँ फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को सकारात्मक मंच मिले, जहां वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर खुशियां साझा कर सकें, नई ऊर्जा प्राप्त करें और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि तीज सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि महिलाओं की मुस्कान, संस्कृति और एकजुटता का उत्सव है।
इस अवसर पर चेतना, अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, शशि बाला, लक्ष्मी बिंदल, सुधा अरोड़ा, विनीता, शिवकुमारी गुप्ता, डॉ. क्षमा चौहान, महक पांडेय, नीरा गुप्ता, मंजुला और बबीता कटारिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को उपहार देकर तीज की शुभकामनाएं दीं। अंत में अध्यक्ष अंजु पांडेय ने सभी उपस्थित महिलाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment