बंदियों को नई राह दिखाने की पहल को सम्मान
वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक धीरेंद्र सिंह सम्मानित
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कारागार, मेरठ में बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक धीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
वीरीना फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में बंदियों के सुधार, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक दिशा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन के लिए तैयार करना है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद धीरेंद्र सिंह ने कहा, “सुधार और पुनर्वास केवल किसी व्यक्ति के जीवन को बदलने का प्रयास नहीं, बल्कि उसे समाज की मुख्यधारा से दोबारा जोड़कर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम है।” उन्होंने यह सम्मान वीरीना फाउंडेशन की पूरी टीम, सहयोगियों और स्वयंसेवकों को समर्पित किया।
उन्होंने जिला कारागार, मेरठ प्रशासन और उत्तर प्रदेश कारागार विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थागत सहयोग और मार्गदर्शन से सुधार एवं पुनर्वास से जुड़े प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह सम्मान बंदियों को सुधार का अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में वीरीना फाउंडेशन के प्रयासों को रेखांकित करता है।



No comments:
Post a Comment