विद्यार्थियों ने CBSE यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में CBSE यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप (YICC) 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पाक-कला, रचनात्मकता, पोषण संबंधी जागरूकता और व्यावहारिक कौशल का विकास करना रहा।

प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने नॉन-फायर कुकिंग श्रेणी में सलाद, सैंडविच, कैनपे सहित विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। वहीं, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने फायर कुकिंग श्रेणी में भारतीय, एशियाई और पश्चिमी व्यंजनों को तैयार कर अपनी पाक-कला एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन Chef & Artisan Baker मिस बृंदा मिथल तथा स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर श्री रोहिल भटनागर ने किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के व्यंजनों की प्रस्तुति, स्वाद, स्वच्छता, नवाचार और पोषण मूल्य की सराहना की। साथ ही, विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थी अब क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधन वर्ग एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और मार्गदर्शक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts