जीटीबी, ऋषभ व आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

ऋषभ एकेडमी और जीटीबी में खेले गए मुकाबले

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इनमें गुरु तेग बहादुर (जीटीबी), ऋषभ और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीमों ने जीत दर्ज की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले में जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 154 रन बनाए। शिवांश ने 34 और लक्षित ने 32 रन बनाए। ऋषभ की ओर से वंश और माधव ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 153 रन ही बना सकी। अरनव ने 33 और अरहम ने 32 रन बनाए। जीटीबी की ओर से मीत और याहया ने दो-दो विकेट लिए।

दूसरे मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 177 रन बनाए। उवेश ने 39 और उमंग ने 40 रन बनाए। जीटीबी की ओर से सार्थक ने चार और लक्ष्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटीबी की टीम 20 ओवर में 161 रन ही बना सकी। यश ने 42, ओम ने 41 और वंशिका ने 30 रन बनाए। ऋषभ की ओर से परमजोत ने तीन और अली ने दो विकेट लिए।

तीसरे मुकाबले में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 180 रन बनाए। सार्थक ने 44, देवांश ने 42, भाविक ने 35 और सुभान ने 25 रन बनाए। मेरठ इलेवन की ओर से गोल्डन और सुभान ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में मेरठ इलेवन की टीम 171 रन ही बना सकी। शहज ने 43 और धैर्य ने 41 रन बनाए। आईटीआई की ओर से अविक, सार्थक और विवेक ने तीन-तीन विकेट लिए।

मैच से पूर्व लखनऊ से आए स्पोर्ट्स फोर स्कूल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर हिमांशु, कनिष्क, रोहित आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts