दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सुहावना हुआ मौसम

 मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान बढ़ने की जताई संभावना
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। एनसीआर के अलग-अलग शहरों में रोजाना रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर में भी अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई।

नोएडा समेत आसपास के इलाकों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन, हाईवे पर जाम की भी स्थिति बन सकती है। हालांकि, बारिश के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। अगले कई दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की वर्षा की संभावना बरकरार है।

उधर, शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 103 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। खास बात यह कि दिल्ली में पिछले 12 दिन से वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को यह एक पायदान ऊपर मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। आज भी उसी पर है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts