दिल्ली हाईकोर्ट समेत छह जगहों पर बम की धमकी

  मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली (एजेंसी)स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में छह जगह बम होने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिए मिली। इसमें जामनगर हाउस और झंडेवालान मंदिर समेत कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। वहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय को एक ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन किसी भी तरह की कोताही न बरतते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया। न्यायालय की सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की। इस तलाशी के दौरान किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।
दिल्ली हाईकोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा, 'बम की धमकी झूठी लग रही है, सब कुछ कंट्रोल में है। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं। अभी कोई खतरा नहीं है।'
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है। पिछले कुछ समय में विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को इस तरह की धमकियां मिलने के मामले बढ़े हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में छह जगह बम होने की धमकी मिली। यह धमकी मेल के जरिए मिली। इसमें जामनगर हाउस और झंडेवाला मंदिर समेत महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts