जनगणना के लिए 40 सवालों की सूची जारी
आजाद भारत में पहली बार जुटाए जाएंगे जातिगत आंकड़ेनई दिल्ली (एजेंसी)।देश में होने वाली आगामी जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के लिए 40 सवालों की सूची जारी कर दी है।
गौर करने वाली बात यह है कि इस बार की जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है, क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार जाति से जुड़े आंकड़े भी इसमें जुटाए जाएंगे। इतना ही नहीं यह पूरी प्रक्रिया देश की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी।
बता दें कि लद्दाख, और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बर्फ से ढके इलाकों में जनसंख्या गणना 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगी। घर-घर जाकर होने वाली गिनती से ठीक पहले, लोगों के पास 17 अगस्त से 31 अगस्त तक खुद ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प भी रहेगा। बात अगर देश के बाकी हिस्सों की करें तो देश के बाकी हिस्सों में जनसंख्या गणना अगले साल से शुरू होगी।
सरकार की तरफ से जारी सूची के अनुसार इस बार के प्रश्नावली में लोगों से कुल 40 तरह की जानकारियां मांगी जाएंगी। खास बात यह भी है कि इस बार की पूरी जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और इसके जरिए देश की जनसांख्यिकी का एक विस्तृत और आधुनिक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment