इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स मेरठ ब्रांच ने फहराया तिरंगा

मेरठ, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स मेरठ ब्रांच की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन के सचिव डॉ. अतुल चौहान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद चिकित्सकों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने देशहित में कार्य करने और राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि देश की प्रगति और सम्मान में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। चिकित्सकीय सेवा के माध्यम से समाज और देश की सेवा करना भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम में डॉ. स्तुति गिरी, डॉ. रोहिणी त्यागी, डॉ. ईमेनुअल, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. राकेश, डॉ. पूनम कर्णवाल, डॉ. महक, डॉ. मुस्कान और डॉ. राहुल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की सेवा, सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts