तिरंगे की शान में रंगा मेरठ, कैंट विधानसभा में अमित अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत

मेरठ, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा में मेरठ की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। यात्रा का शुभारंभ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जागृति विहार स्थित मानस देवी मंदिर से हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंद्रा चौक, सुभाष नगर पहुंची।

इंद्रा चौक पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। उनके नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक और स्कूटी से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद यात्रा ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क होते हुए बेगमपुल स्थित भारत माता चौक पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के जयघोष के बीच समापन हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, संयोजक हरिकांत अहलूवालिया और वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक: अमित अग्रवाल

अमित अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। कैंट क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्रभक्ति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती का 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से गौरवशाली संबंध रहा है और तिरंगा यात्रा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। “राष्ट्र सर्वोपरि है, तिरंगा हमारी शान है और भारत हमारी पहचान है।”

No comments:

Post a Comment

Popular Posts