ललित कला संस्थान में सजी भव्य तिरंगा रंगोली, सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण

मेरठ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में भव्य तिरंगा रंगोली सजाई गई। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की प्रेरणा और निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली का उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

रंगोली में तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने अशोक चक्र को 3डी आयाम देने के साथ राष्ट्रीय प्रतीकों और विभिन्न आकर्षक कलाकृतियों का सृजन किया। रंगोली ने विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विद्यार्थियों की कला की सराहना करते हुए कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कला, भावनाओं और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति की है।

कुलानुशासक प्रो. वीरपाल सिंह ने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक एवं ललित कला संस्थान की उपनिदेशक प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया।

सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण

रंगोली के साथ आकर्षक ‘तिरंगा सेल्फी स्टैंड’ भी बनाया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सेल्फी ली और अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. जेए सिद्दीकी ने कहा कि कला समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों ने इसका सुंदर उपयोग किया है। विशिष्ट अतिथि मितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी आयोजन की सराहना की।

कर्मचारी प्रतिनिधि सर्वोत्तम शर्मा ने रंगोली स्थल पर छायाचित्र एवं सेल्फी लेते हुए इस प्रयास की सराहना की। रंगोली का निर्माण रिद्धिमा, श्रेया, उज्ज्वल, सृष्टि, दीप्ति, आर्यन, दक्ष, अंतरा, गौरांगी, शगुन, कशिश, महिमा, मानव और दिव्या सहित विद्यार्थियों ने किया।

आयोजन में डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ. शालिनी शर्मा, तुलसी दीदी पांडे, कृतिका, आकाश और मोहम्मद खालिद का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो. केके शर्मा, धर्मेंद्र, अमित शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। तिरंगा रंगोली और सेल्फी प्वाइंट पूरे दिन परिसर में आकर्षण का केंद्र बने रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts