इतिहास विभाग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी
मेरठ, 14 अगस्त। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी इतिहास विभाग के सांस्कृतिक धरोहर एवं स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में लगाई गई। इसमें भारत विभाजन की त्रासदी से जुड़ी घटनाओं और पीड़ितों के दर्द को दर्शाने वाले चित्र प्रदर्शित किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि इतिहास विभाग के शिक्षक और शोधार्थी भारतीय इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध कर रहे हैं। इस शोध और ऐतिहासिक जानकारी को आमजन तक पहुंचाना भी विश्वविद्यालय का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच इतिहास से जुड़े तथ्यों को पहुंचाने के लिए छोटी-छोटी फिल्मों का निर्माण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि इतिहास विभाग इस दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।
इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी
कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह ने चित्र प्रदर्शनी को वर्तमान समय में प्रेरक और आवश्यक बताया। वित्त अधिकारी रमेश चंद्र ने विभाजन से जुड़ी दर्दनाक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की।
इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि विभाग कुलपति के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन के लिए आभारी है तथा इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. विघ्नेश कुमार एवं प्रो. एवी कौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. शालिनी, प्रज्ञा, पौरुष कुमार, परिधि, विधि, अभिनव कुमार, सौम्या, बिनिश शाह, रितिका सिंह, कुशगीरी, जोगिंदर सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपक, लोकेश शर्मा, अभिषेक, धर्मेंद्र, हिमांशु सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रो. अलका तिवारी, डॉ. विवेक त्यागी और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment