के एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा और निरंतर मेहनत के बल पर देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के छात्र अंश सिंघल का चयन आईआईटी रुड़की की सिविल इंजीनियरिंग शाखा, शिवाशिष चौहान का चयन आईआईटी रुड़की की इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा तथा रिद्धि भाटिया का चयन आईआईटी रुड़की की मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा में हुआ है। वहीं आद्या त्यागी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली में प्रवेश प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त रेवा जायसवाल एवं ओम दुबे का चयन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), लखनऊ में हुआ है। विद्यार्थियों की इन शानदार उपलब्धियों पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिणाम है। इन उपलब्धियों से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।


No comments:
Post a Comment