मेडिकल कॉलेज में पीएलएचआईवी जागरूकता शिविर आयोजित

सरकारी योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज स्थित एआरटी प्लस सेंटर में 21 और 22 अगस्त को पीएलएचआईवी (HIV के साथ जीवन जी रहे लोगों) के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. विपुल कुमार और नोडल अधिकारी डॉ. संध्या गौतम ने सहभागिता की। इस दौरान सहयोगी टीम के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में दिशा टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मोहम्मद शाहिद सैफी एवं एडवोकेट मयूरी उपाध्याय तथा बाल विकास/महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने पीएलएचआईवी को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या गौतम ने किया। आयोजन में एआरटी सेंटर की डॉ. अर्णिमा पाण्डेय (एसएमओ), इरफान (वाईआरजी), प्रीति राव (ओएसटी सेंटर), रोमा अग्रवाल (एसटीआई काउंसलर), आईसीटीसी स्टाफ, नौशाद (टीआई ग्रेविस), ऋतुल सक्सेना (पीसीसीएससी) सहित संबंधित स्टाफ ने सहभागिता की।

अधिकारियों एवं टीम ने पीएलएचआईवी के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग बनाए रखने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। टीम के समन्वित प्रयासों से जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts