दिग्विजय भाटी प्रकरण में पुलिस जांच पर उठे सवाल, गुर्जर महासभा ने मांगी न्यायिक जांच

मेरठ। दिग्विजय भाटी प्रकरण में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (1908), मेरठ इकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना-पत्र सौंपा। जिलाधिकारी की गैर-मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि ने महासभा के पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया।

महासभा ने प्रकरण की पुलिस जांच के बजाय न्यायिक जांच कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि जांच किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से होनी चाहिए। महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार न्यायिक जांच से मामले की वास्तविकता सामने आने और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

संगठन ने जिलाधिकारी से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल न्यायिक जांच के आदेश पारित करने तथा जांच प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने का आग्रह किया। महासभा ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी पक्ष विशेष का समर्थन करना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित कराना है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े पदाधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज चपराना, राष्ट्रीय सचिव कुशल पाल मावी, सुरेंद्र नागर, सुभाष गुर्जर, रॉबिन गुर्जर, नीरज गुर्जर, शक्ति सिंह गुर्जर (अधिवक्ता) और आशीष गुर्जर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts