2 सितंबर को मेरठ बंद की तैयारी तेज, 75 स्कूलों के समर्थन का दावा

मेरठ। 2 सितंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन (AISLA) के अध्यक्ष सरदार कवल जीत सिंह ने दावा किया कि बंद के दौरान आवास विकास क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे और यह आयोजन मेरठ ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी नजीर बनेगा।

कवल जीत सिंह ने बताया कि मेरठ के करीब 75 स्कूलों ने 2 सितंबर को बंद रखने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों के प्रबंधन से भी बातचीत जारी है और जल्द ही उनकी ओर से भी बंद के समर्थन की घोषणा की जाएगी। उनके मुताबिक, स्कूलों की ओर से बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि बंद को लेकर विभिन्न संगठनों और लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। आयोजकों का प्रयास है कि आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रदर्शन में आने वाले लोगों के लिए सिख समाज की ओर से सेवा व्यवस्था किए जाने की भी बात कही गई है।

जनसंपर्क अभियान जारी

आयोजकों ने 2 सितंबर के बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बंद के समर्थन में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में तैयारियों को और तेज किया जाएगा।

आयोजकों का दावा है कि विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों के समर्थन से 2 सितंबर का मेरठ बंद व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts