केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कराया ध्वजारोहण
निगम के कर्मचारियों को किया गया प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित
मेरठ, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से खैर नगर बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे डिप्टी लेबर कमिश्नर, मेरठ राजेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन मोहिउद्दीन गुड्डू सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूरे मानसून के दौरान खैर नगर बाजार को स्वच्छ रखने और जलभराव से मुक्त रखने में सहयोग करने के लिए नगर निगम के सुपरवाइजर सनी मेहरोला एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से उन्हें फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया गया तथा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मानसून के दौरान जहां शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रही, वहीं खैर नगर बाजार में स्थिति सामान्य रही। इससे दवा व्यापारियों को अपना कारोबार सुचारू रूप से संचालित करने में सुविधा मिली। उन्होंने नगर निगम की टीम के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र भसीन ने की। चेयरमैन मोहिउद्दीन गुड्डू की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का समापन महामंत्री रजनीश कौशल द्वारा मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट करने के साथ हुआ। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment