हरियाली तीज पर शिक्षिकाओं के हाथों पर सजी खूबसूरत मेहंदी

मेरठ, 15 अगस्त। मेरठ कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज के पावन अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। स्कूल परिसर में पारंपरिक रंगों और उत्सव का मनमोहक वातावरण देखने को मिला।

समारोह के दौरान छात्राओं ने शिक्षिकाओं के हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाई। हरी चूड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सजी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों के उत्साह, गीत-संगीत और उल्लास से पूरा वातावरण तीज की खुशियों से सराबोर हो गया। सभी ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं तथा हरियाली, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के प्रतीक हैं। तीज जैसे पर्व बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल एवं सौहार्द की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts