तिरंगा यात्रा में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने किया सहभागिता, भारत माता के जयघोष से गूंजा ब्रह्मपुरी मंडल
मेरठ, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत शहर विधानसभा के ब्रह्मपुरी मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने सहभागिता करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया।
तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति से गूंज उठा। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष व त्याग को सदैव स्मरण रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज का भारत अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे ब्रह्मपुरी क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद: कमल दत्त शर्मा, अरविंद अरोड़ा, ब्रह्मपुरी मंडल अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा, पूर्व प्रत्याशी प्रमोद मित्तल, अमित गुप्ता, अरुण मचल (पार्षद), राजकुमार (पूर्व पार्षद), अंकित माहेश्वरी, राजीव मनोठिया, अजय शर्मा, ज्योति कपूर, उमा चतुर्वेदी, नेपाल सैनी, रविंद्र गुप्ता, निशांत धवन और मनीष जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment