स्ट्रीट गुरुकुल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता का दिया संदेश

‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान’ के तहत सीसीएसयू में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम

मेरठ। राज्यपाल एवं कुलाधिपति उत्तर प्रदेश  आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से संचालित ‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान’ के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्ट्रीट गुरुकुल के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित कार्यक्रम महिला अध्ययन केंद्र ने कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देशन में कराया।

कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने बच्चों का वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन स्तर और मौखिक स्वास्थ्य समेत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों को दांतों और मुख की स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें अपनाने की अपील

स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में बच्चों और अभिभावकों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने बच्चों को नियमित स्वच्छता रखने और पौष्टिक भोजन लेने के फायदे बताए।

कार्यक्रम का स्वास्थ्य जागरूकता सत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर डॉ. वैशाली पाटिल, प्राचार्या, फार्मेसी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। आयोजन में भारत भूषण शर्मा, अगनपाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार और गार्गी का विशेष सहयोग रहा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वंचित वर्ग के बच्चों तक स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी सुविधाएं पहुंचाना विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इस दौरान अंजलि, आस्था, आदिती, कुनाल और कार्तिक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts