अशोका एकेडमी में अनुशासन समिति का गठन

कृष्णा पाल और आरोही राणा बने हेड ब्वाय-हेड गर्ल

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित अशोका एकेडमी में शुक्रवार को अनुशासन समिति का गठन किया गया। विद्यालय के संस्थापक केडी शर्मा, डायरेक्टर नीलम गेरा और प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनुशासन समिति के छात्रों ने मार्च पास्ट किया, जबकि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

अनुशासन समिति में कक्षा 11वीं के कृष्णा पाल को हेड ब्वाय और आरोही राणा को हेड गर्ल चुना गया। जूनियर विंग में कक्षा आठवीं के आर्यन सोम को हेड ब्वाय और एलिस को हेड गर्ल बनाया गया। अशोका एकेडमी की रामनगर शाखा में कक्षा आठवीं के युवराज को हेड ब्वाय और अनन्या को हेड गर्ल चुना गया।

कक्षा 11वीं के सौरभ को वाइस हेड ब्वाय और निकिता को वाइस हेड गर्ल बनाया गया। इसी कक्षा के विधान और रितिका को डिसिप्लिन इंचार्ज चुना गया। अभिनव सुलानिया को स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हाउस कैप्टन के रूप में अवनी, काजल, अवि राणा और इशिका को क्रमश: ब्रह्मपुत्र, गंगा, कावेरी और नर्मदा हाउस की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रिंकी कुमारी ने किया। इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर राशिका जैन, अग्रवाल प्रिया तोमर, स्वाति शर्मा और अनामिका गोयल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts