कांवड़ यात्रा 

 सिवाया टोल की पांच लेन बंद, मुजफ्फरनगर से मेरठ आने वाले वाहनों की बदली व्यवस्था

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया फैसला, टोलकर्मी पुलिस के साथ संभालेंगे व्यवस्था

मेरठ, 2 अगस्त। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों के लिए टोल प्लाजा की पांच लेन बंद कर दी गईं। वाहनों का संचालन अब शेष खुली लेनों से कराया जा रहा है।

टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एहतियातन लेन संख्या 7, 8, 9, 10 और 11 को बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कांवड़ियों की संख्या में और वृद्धि होती है तो टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

टोल प्लाजा की लेन बंद होने के बावजूद सभी टोलकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। वे पुलिस के साथ मिलकर कांवड़ियों की सहायता करेंगे और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

टोल प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts