डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में दीपक सिद्धू-काले की जोड़ी ने जीती ट्रॉफी
मेरठ। भटीपुरा स्थित नी क्रिकेट ग्राउंड में एक दिवसीय टेनिस डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक टीम में दो खिलाड़ी रहे और एक टीम को दो ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिया गया।
फाइनल मुकाबले में दीपक सिद्धू और काले की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि हनी काजला ने विजेता टीम के दीपक सिद्धू और काले को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट आयोजक विजय काजला ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कोमल काजला, मोहित तोमर, परवेज, पवन गुप्ता, हैडेन, सोनू काजला, मोहित काजला, नितिन, दिनेश आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment