स्वतंत्रता दिवस पर कूकड़ा मंडी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

मेरठ, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कूकड़ा मंडी में किरण समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान देशहित, समाजहित और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व सांसद संजीव बालियान, रवीता डांगी, जॉनी सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts