सीएमओ कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बेहतर कार्य करने वाले डिप्टी एसीएमओ समेत चार महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
मेरठ, 15 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य करने वाले डिप्टी एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार समेत चार महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डिप्टी एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, सरधना की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रूबी पुंडीर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन की एएनएम नेहा, जानी ब्लॉक की आशा सविता तथा रजपुरा ब्लॉक की आशा संगिनी प्रतिभा चौहान शामिल रहीं।
सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करने की अपील की।
कार्यक्रम में जेडी डॉ. अशोक कटारिया, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. गजेंद्र, डॉ. अतुल, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. रक्षित चौधरी, डीसीपीएम हरपाल सिंह, डीएओ गौतम सिंह, डीएमओ सत्यप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डीएचईआईओ बाबूराम अहलावत ने किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।




No comments:
Post a Comment