80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आईआईएमटी विश्वविद्यालय
- मंच पर बिखरी देशभक्ति की छटा
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेट्स ने प्रोफेसर जेके कुशवाहा के निर्देशन में गार्ड आफ आनर दिया। समारोह में आईआईएमटी समूह के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्वेता एंड ग्रुप ने देश के बंटवारे की कहानी को प्रस्तुत किया जबकि यश ने साथियों के साथ देशभक्ति के तराने पेश किए। पत्रकारिता विभाग की छात्रा वर्णिका पटेल, इंजीनियरिंग कॉलेज की त्रिवेणी और रियांशी ने एकल नृत्य, परी और रिशिका ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। डीडीयूएमसी के छात्रों ने ग्रुप डांस से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आईआईएमटी एकेडमी के नन्ने-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एकेडमी के अर्णव, शताक्षी ने कविता प्रस्तुत की जबकि आईआईएमटी स्टार्ज के बच्चों ने महिला सशक्तिकरण जोर दिया। आईआईएमटी समूह के नोबल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल, कुलपति डॉ दीपा शर्मा, कुलसचिव डॉ वीपी राकेश, डायरेक्टर एडमिन डॉ संदीप कुमार, डीन एक्टिविटीज डॉ लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
शहीदों के बलिदान को सदैव रखें याद- कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता
स्वतंत्रता दिवस पर आईआईएमटी परिवार को संबोधित करते हुए कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने शहीदों के बलिदान को याद रखने का आह्वान किया। कुलाधिपति जी ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से आईआईएमटी समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कुलाधिपति जी ने कहा कि आने वाला दौर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का होगा। इसलिए आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को भी इससे कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नौकरी करने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें। कुलाधिपति जी ने आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के इंचार्ज उदित गौड़ को मेरठ प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स आफिसर राहुल कुमार को तैराकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। समारोह का समापन वंदेमातरम् के गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा राठी ने किया।


No comments:
Post a Comment