जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी' 4 भाषाओं में होगी रिलीज
मुंबई। अपनी पहली झलक से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने वाली फिल्म 'जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी' अब पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। यह रोमांटिक और भावनात्मक फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु समेत चार प्रमुख भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं का उद्देश्य इस कहानी को भाषा की सीमाओं से आगे ले जाकर पूरे भारत के दर्शकों तक पहुंचाना है।
सैमी ननवानी द्वारा सैमीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित और निर्देशक इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रेम, भावनाओं और मानवीय रिश्तों पर आधारित है और अलग-अलग राज्यों के दर्शक अपनी भाषा में इस प्रेम कहानी का आनंद ले सकेंगे।
फिल्म में महेश मांजरेकर, जया प्रदा, ज़रीना वहाब, विक्रम कोचर, उपासना सिंह, राहुल देव, छाया कदम, इंदिरा तिवारी, अमित बहल, पूजा कात्याल और अंकित अरोड़ा जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्माताओं के अनुसार 'जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी' अक्टूबर 2026 में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment