ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप डूबा, 24 क्रू मेंबर सवार

पारादीप। ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को पनामा के झंडे वाला एक कार्गो शिप डूब गया। जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। यह जहाज शुक्रवार को ओडिशा तट से रवाना हुआ था। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए अलर्ट किया गया है।

क्रू मेंबर के बचने की स्थिति स्पष्ट नहीं

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज पर सवार कितने क्रू मेंबर को सुरक्षित बचाया जा सका है। उनके मुताबिक, जहाज के अधिकांश क्रू मेंबर चीनी नागरिक थे।

भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना की टीमें समुद्र में राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। अधिकारियों की नजर अब लापता क्रू मेंबर की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने पर है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts