बंटवारा 1947’ के दमदार ट्रेलर ने जीता नेटिज़न्स का दिल
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आमिर खान प्रोडक्शंस की बंटवारा 1947 इंडियन सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही जबरदस्त बज बना दिया था। इन झलकियों से साफ हो गया था कि फिल्म मुश्किल हालात में इंसान के हौसले और जिंदा रहने की जंग की बड़ी कहानी दिखाने वाली है। अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने बंटवारा 1947 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment