इश्कनामा में शहनाज़ गिल का नया अंदाज़

मुंबई। शहनाज़ गिल ने हमेशा अपनी मासूमियत, सादगी और चुलबुले अंदाज़ से लोगों का दिल जीता है। लेकिन इश्कनामा में वह बिल्कुल अलग रंग में नज़र आती हैं। नसीमा के किरदार में उन्होंने अपनी चिरपरिचित बबली इमेज से बाहर निकलकर एक ऐसा इमोशनल और संजीदा परफॉर्मेंस दिया है, जो लंबे समय तक याद रहता है।
उनका हर एक्सप्रेशन कहानी में नई गहराई जोड़ता है और यही बात उनके अभिनय को बेहद असरदार बनाती है। शहनाज़ सिर्फ नसीमा का किरदार नहीं निभातीं, बल्कि उसके हर दर्द, हर खुशी और हर इंतज़ार को महसूस करवा देती हैं। प्यार हो, बिछड़ने का दर्द हो या उम्मीद… वह हर एहसास को इतनी सादगी से निभाती हैं कि किरदार अपना सा लगने लगता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts