जी टी बी में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मेरठ , 15 अगस्त। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। तिरंगे को सलामी देते समय पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों, तिरंगे और भारतीय संस्कृति के विभिन्न रूपों को मंच पर प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं ग्रुप डांस के माध्यम से छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता अनेक शहीदों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भारत @ 2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।



No comments:
Post a Comment