सोफिया गर्ल्स स्कूल में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का शुभारंभ

मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) का शुभारंभ हुआ। 'सोफियन्स द्वारा, सोफियन्स का, सोफियन्स के लिए' थीम पर आधारित इस आयोजन में कक्षा 4 से 12 तक की 300 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद हेड गर्ल वर्णिका शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए मॉडल यूनाइटेड नेशंस के उद्देश्य, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने औपचारिक घोषणा के साथ दो दिवसीय एमयूएन का उद्घाटन किया।

हिंदी क्लब प्रभारी दिवनीत कौर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के बौद्धिक, तार्किक एवं नेतृत्व कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एमयूएन के तहत लोकसभा, इंडियन प्रीमियर लीग, सोशल मीडिया नैतिकता आयोग, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र महिला तथा डिज़्नी प्रिंसेस समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इन समितियों में छात्राओं ने समसामयिक और रचनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श, वाद-विवाद तथा समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यापिका आकांक्षा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts