केएल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह पर हैंडलूम परेड और ब्लॉक प्रिंटिंग गतिविधि आयोजित

मेरठ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में केएल इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह के अंतर्गत हैंडलूम परेड एवं ब्लॉक प्रिंटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय हथकरघा एवं वस्त्र संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें पारंपरिक शिल्प से परिचित कराना था।

ब्लॉक प्रिंटिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीवर्स सर्विस सेंटर, मेरठ के सहयोग से छात्रों ने पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और आकर्षक डिज़ाइन तैयार किए।

इस अवसर पर "Know Your State – Handloom Parade: Walk Through the Textiles of India" का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक हथकरघा वेशभूषा धारण कर उनकी विशिष्ट वस्त्र परंपराओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रिया द्विवेदी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भारतीय हथकरघा विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले तीन राज्यों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और वस्त्र विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts