केएल स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित,  छात्र-नेताओं ने ली नेतृत्व व जिम्मेदारी की शपथ

मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्राइमरी (कक्षा I एवं II) विंग में शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में प्रभावी मंच संचालन किया।

इस अवसर पर कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों को एकेडमिक, लिंग्विस्टिक, स्पोर्ट्स, क्रिएटिव और डिसिप्लिन कैप्टन का दायित्व सौंपा गया, जबकि कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों को असिस्टेंट कैप्टन नियुक्त किया गया। विंग कोऑर्डिनेटर ने सभी छात्र-नेताओं को ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-नेताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।विद्यालय प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें भविष्य का आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts