ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को 11 रन से हराया
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 11 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 21.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से श्रेयांश ने 43, आरव ने 40 और रियांश ने 35 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की ओर से प्रिंस ने तीन, जबकि वंश और विराट ने दो-दो विकेट लिए।
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 24.5 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से निखिल ने 40, युवराज ने 39, आर्यवीर ने 37 और रोनक ने 35 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से मीत और युग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में, जबकि जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment