कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पहले दिन पुलिस कांस्टेबिल भर्ती  की परीक्षा 

छात्र बोले- सामान्य ज्ञान में पूछे तीखे सवाल, बाकी पेपर रहा आसान

 मेरठ। साोमवार को जिले में 48 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस कांस्टेबिल की परीक्षा आयोजित की गयी।  परीक्षा केंद्रों के आसपास एलआईयू की टीम मुस्तैद रही। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। केंद्रों के पास ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।परीक्षा केंद्रों के पास पुलिस के अलावा खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। 

 छात्र सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच गए थे। 10 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। 2 घंटे बाद छात्र परीक्षा देकर बाहर आए। छात्रों के अनुसार पेपर आसान था।जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में 37 शहरी और 11 केंद्र देहात क्षेत्र में बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सोमवार को परीक्षा देने के बाद बाहर आए छात्र विजय ,सुभाष , जय प्रकाश, अरूण आदि ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न में तीखे सवाल पूछे गए थे। लेकिन पेपर आसान था। प्रशासन द्वारा छात्रों के लिए की गई व्यवस्था को भी अच्छा बताया। 

इससे पूर्व परीक्षा देने से पहले पुलिस ने छात्रों के बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व खाने का सामान बाहर ही रखवा लिया था। पेपर छूटने के बाद सभी को कतारबद्ध खड़ा कर उनका सामान वापस दे दिया गया। परीक्षा देने के बाद ज्यादातर छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। परीक्षा केंद्र के आसपास व केंद्र पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।

 परीक्षा से पूर्व स्टेशन व बस अडडे पर अभ्यर्थियों ने बिताई रात 

 परीक्षा से पहले ही रविवार रात रेलवे और बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया था। बड़ी संख्या में छात्र देर रात ही शहर पहुंच गए थे।स्टेशनों पर कई अभ्यर्थी सफर की थकान उतारते नजर आए, तो कुछ मोबाइल में परीक्षा की तैयारी और जानकारी देखते दिखे। कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे जो केंद्र तक पहुंचने के लिए लगाए गए बारकोड स्कैन कर रहे थे। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से लगाए गए बारकोड को स्कैन कर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी और लोकेशन मैप आसानी से प्राप्त कर रहे थे।

दूसरे शहरों से भी पहुंचे अभ्यर्थी

आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़ और मथुरा जैसे शहरों से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मेरठ पहुंचे हैं। कई अभ्यर्थियों ने रेलवे और बस स्टैंड को ही रात गुजारने का ठिकाना बना लिया। करीब 22 हजार अभ्यर्थी एक पाली में परीक्षा देंगे। कई परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे हैं। कुछ माता-पिता थकान मिटाते दिखे तो बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आए।

  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts