अवैध संबध के चलते अपने सात माह के कलेजे के टूकडे को मां उतारा मौत के घाट
प्रेम प्रंसग के चलते पति से चल रहा था विवाद ,आरोपी महिला काे पुलिस ने हिरासत में लिया
पति के तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज , परिवार में छाया मातम
मेरठ। थाना मुंडाली क्षेत्र में मुरतीपुर गांव में एक कलयुगी मां ने अपने सात माह के कलेजे के टूकडे को इस कारण मौत का घाट उतार दिया। उसका अवैध संबध किसी व्यक्ति से चल रहा था जिसका पति विरोध करता था। इस मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुरलीपुर निवासी अनिल तोमर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी मुरादाबाद की मूल निवासी हैं। अनिल ने बताया- मीनाक्षी के दिल्ली के समसपुर बदली निवासी मोहित नामक युवक से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच पिछले लगभग 15 दिनों से विवाद चल रहा था।इसके बाद पति नौकरी पर चला गया था। महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पत्नी की इस बात से अनिल का शक गहरा गया और उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने बेटे की हत्या कर शव को दफनाने की बात स्वीकार की है।
अनिल तोमर ने बताया- मैं नौकरी के सिलसिले में नोएडा में था, तभी अपने सात माह के बेटे की अचानक मौत की सूचना मिली। गांव पहुंचने पर उन्होंने बेटे की मौत के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।
मीनाक्षी ने अपने पति से कहा- नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना
अनिल ने बताया- पूछताछ के दौरान पत्नी मीनाक्षी का व्यवहार संदिग्ध लगा। मीनाक्षी ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा, "नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना, जैसा मुस्कान ने अपने पति सौरभ के साथ किया था, वैसा ही तेरे साथ भी हो सकता है।"
मां ने कहा- गुस्से आकर मार डाला
अमित का आरोप है कि 7 जून 2026 को उसकी पत्नी ने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उसने ही नवजात की हत्या की थी। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बताया- पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें बच्चे की मौत की परिस्थितियां और हत्या के वास्तविक कारण शामिल हैं। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


No comments:
Post a Comment