जल ही जीवन है,प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है
मेरठ। रविवार को श्री श्याम परिवार शास्त्री नगर के तत्वावधान में हरिओम कम्युनिकेशन द्वारा डी ब्लॉक शास्त्री नगर में जल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । जिस के मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एंव प्रदेश अध्यक्ष अग्रसेन सेवा ट्रस्ट उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड) रहे । विशिष्ट अतिथि आलोक सिसोदिया (संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी) रहे । संस्था के मुख्य संरक्षक शान्ति स्वरूप गुप्ता मौजूद रहें । विशेष अतिथि सुमित मिश्रा( पार्षद) चिराग गुप्ता, सीताराम गुप्ता, अश्वनी अरोड़ा, रहें ।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित कुमार गुप्ता व संयोजिका रोली गोयल ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया एंव संस्था के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियों से सभी को अवगत कराया । मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा जी ने बताया कि जल ही जीवन है, मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है,भीषण गर्मी में एक गिलास ठंडा शरबत किसी के लिए राहत और मुस्कान बन सकता है इसी भावना के साथ श्री श्याम परिवार दुआरा राहगीरों एंव जरूरतमंदों के लिए मीठे शरबत का आयोजन कर सेवा,सहयोग,समर्पण, मानवता का संदेश दिया गया है । कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । संस्था के पदाधिकारी नरेश चन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार त्यागी, संदीप राजपूत, कुलदीप वशिष्ठ, संजय गोयल,विजय अग्रवाल, विक्रम सिंह सोलंकी,पंकज कुमार वैश्य,सुनील दत्त शर्मा,विनय गुप्ता, डा० शैली गुप्ता, साधना चौहान, रूचि मित्तल, सुष्मिता गुप्ता, मयंका अरोड़ा, ममता गुप्ता, प्रीति सिंघल, डा० निधि सिंह सोलंकी, जाग्रति वोहरा,इन्दू शर्मा,पारुल गुप्ता, सुरभि अरोड़ा आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान रहा ।


No comments:
Post a Comment