‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में कादम्बरी की एंट्री
मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल में दर्शकों को जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। आने वाले एपिसोड्स में कादम्बरी (बृंदा त्रिवेदी) चौंकाने वाली वापसी करती है। महीनों तक जेल में रहने के बाद, जो पुष्पा की वजह से हुआ था, वह अब बदला लेने लौटी है।
उसकी अचानक मौजूदगी सबको असहज कर देती है और जल्द ही यह स्पष्ट हो जाता है कि वह पुराने हिसाब चुकाने और बदला लेने आई है। कादम्बरी की भूमिका निभा रहीं बृंदा त्रिवेदी ने कहा कि कादम्बरी कभी सच में जाती नहीं है, वह सिर्फ सही मौके का इंतजार करती है। इस बार वह पहले से ज्यादा मजबूत इरादों और बदले की आग के साथ लौटी है।
दर्शकों को उसका ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जो पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कादम्बरी की नई साजिशों से पुष्पा अपने परिवार और चॉल के लोगों को कैसे बचाती है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।


No comments:
Post a Comment