डिजाइनिंग की दुनिया में ईशा देओल की एंट्री
मुंबई। अभिनेत्री ईशा देओल ने इंटीरियर डिजाइनिंग में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के साथ हाथ मिलाया है। यह उनके लिए एक नया और रोमांचक सफर है, जिसमें वह घरों की सुंदर डिजाइन और आधुनिक लिविंग स्टाइल से जुड़ेंगी।
अभिनेत्री ने इसी प्रोजेक्ट से जुड़े आयोजन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए बताया कि उनके पिता को डिजाइन और लैंडस्केप की दुनिया में गहरी दिलचस्पी थी। उन्होंने कहा, "यह उत्साह और भावनाएं ठीक वैसी ही हैं जैसी मैंने साल 2000 में महसूस की थीं, जब मैं अपनी पहली फिल्म के लिए 'मुराद शॉट' दे रही थी और आज, 2026 में, जब मैं एक बिल्कुल नई भूमिका और एक नई यात्रा की शुरुआत कर रही हूं, तो भावनाएं लगभग वैसी ही हैं, लेकिन सबसे खूबसूरत बात यह है कि मैं यहां कई जाने-पहचाने चेहरे देख सकती हूं, जो उस समय भी मेरे साथ थे और आज भी हैं। यह मेरे लिए सचमुच बहुत मायने रखता है।"
ईशा कहती हैं, "इस यात्रा का जिक्र मेरे पिता धर्मेंद्र जी के बिना अधूरा ही रहेगा। हम दोनों ही डिज़ाइन्स के प्रति गहरी रुचि रखा करते थे और हमारे बीच का वह खास रिश्ता आज भी मेरे साथ है।


No comments:
Post a Comment