ज्यादा काम के बाद आराम जरूरीः सुम्बुल तौकीर

मुंबई। अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने टीवी में लंबे काम के घंटों पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि ज्यादा घंटे काम करने के बाद तरोताजा होने के लिए आराम जरूरी है।
सुम्बुल ने बताया कि हर दिन इतने लंबे समय तक काम करने का असर किसी की भी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ना तय है और इसलिए ठीक से आराम करना बहुत जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि टीवी में लंबे काम के घंटों के बारे में आपके क्या विचार हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैंने लगभग हर शो में लंबे काम के घंटे अनुभव किए हैं। शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह से यह बहुत थकाने वाला होता है। आप लगातार परफॉर्म कर रहे होते हैं, डायलॉग याद कर रहे होते हैं और फोकस बनाए रखते हैं। अगर आप ज़्यादा घंटे काम कर रहे हैं, तो उसके बाद दोबारा तरोताजा होने के लिए ठीक से आराम करना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts